राजनांदगांव: सट्टा खिलाते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, कोतवाली पुलिस ने जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत भेजा जेल

 राजनांदगांव: सट्टा खिलाते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, कोतवाली पुलिस ने जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत भेजा जेल

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

राजनांदगांव: सट्टा खिलाते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, कोतवाली पुलिस ने जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत भेजा जेल

राजनांदगांव। जिले में अवैध जुआ और सट्टा कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शास्त्री चौक तुलसीपुर क्षेत्र में दबिश देकर एक सट्टा पट्टी लिख रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की कार्यवाही और बरामदगी

मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वार्ड नं. 18, शास्त्री चौक तुलसीपुर में घेराबंदी कर अविनाश रामटेके उर्फ गोलू (29 वर्ष) को पकड़ा। आरोपी के पास से पुलिस ने सट्टा-पट्टी के साथ 3040 रुपये नगद, एक मोबाइल फोन, नोटबुक और डॉट पेन बरामद किया है।

छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही

पुलिस ने आरोपी अविनाश रामटेके के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। कार्यवाही के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।