छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पैदल जा रही महिला से अज्ञात बाइक सवार युवको ने गले से सोने की चैन लूटकर हुए फरार

 छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पैदल जा रही महिला से अज्ञात बाइक सवार युवको ने गले से सोने की चैन लूटकर हुए फरार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

+++++++++++++++++++++++++++++++++++

 

रायगढ़ जिला मुख्यालय में राह चलती महिला के गले से सोनें का चैन लूटकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। पीडिता की शिकायत के बाद पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

 

रायगढ़।रायगढ़ जिला मुख्यालय में राह चलती महिला के गले से सोनें का चैन लूटकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। पीडिता की शिकायत के बाद पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे कालोनी में रहने वाली पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि कल रेलवे स्टेशन की तरफ जा रही थी।

 

इसी बीच मोटर सायकल सवार दो अज्ञात व्यक्ति अचानक उसके पास पहुंचे और गले से सोने का चैन छिनकर फरार हो गए। इस घटना में महिला गिरकर घायल हो गई। महिला ने बताया कि सोने की चैन की कीमत करीब 50 हजार रूपये है। बहरहाल पीड़िता की रिपोर्ट के बाद सिटी कोतवाली पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के लिये आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।