छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फंदे से लटका मिला था महिला का शव, शरीर के कई हिस्सों में थे चोट के निशान, अब डेढ़ साल बाद DNA से खुला हत्या का राज
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी
++++++++++++++++++++++++++++++++++
रायपुर में डेढ़ साल पुरानी हत्या का रहस्य डीएनए टेस्ट से उजागर हुआ है. जनवरी 2024 में एक महिला का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला था. मृतका के पति और बेटे ने ही हत्या की थी.
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में डेढ़ साल पहले हुई एक महिला की मौत की गुत्थी डीएनए टेस्ट की मदद से सुलझ गई है. उसके पति और बेटे ने ही उसकी हत्या की थी. जनवरी 2024 में महिला का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला था, जिसे शुरुआत में आत्महत्या माना गया था. हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला के शरीर पर 13 जगहों पर चोट के निशान थे और उसकी मौत गला घोंटने से हुई थी. इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
डेढ़ साल बाद DNA टेस्ट से खुला हत्या का राज
दरअसल, यह पूरा मामला डेढ़ साल पुराना है. जनवरी 2024 में कांति साहू नाम की महिला का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला था. मृतका के शरीर पर 13 चोट के निशान थे, जिससे मामला और भी पेचीदा हो गया था. हालांकि अब पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ है. मृतका के नाखूनों में आरोपी की त्वचा के टुकड़े मिले हैं. पुलिस ने पति और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है.
पारिवारिक विवाद में गला दबाकर हत्या
जानकारी के अनुसार, जब पुलिस ने इस हत्या के बारे में आरोपी पति डोमार और बेटे धर्म राज साहू से पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते उन्होंने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी थी. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.










