भिलाई: मीटिंग के बहाने बुलाकर महिला अकाउंटेंट से छेड़छाड़, कुख्यात बदमाश लक्की जार्ज का पुलिस ने निकाला जुलूस

 भिलाई: मीटिंग के बहाने बुलाकर महिला अकाउंटेंट से छेड़छाड़, कुख्यात बदमाश लक्की जार्ज का पुलिस ने निकाला जुलूस

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*******************************

 

 

भिलाई: मीटिंग के बहाने बुलाकर महिला अकाउंटेंट से छेड़छाड़, कुख्यात बदमाश लक्की जार्ज का पुलिस ने निकाला जुलूस

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में महिला सुरक्षा को चुनौती देने वाले कुख्यात बदमाश लक्की जार्ज के खिलाफ छावनी पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है। अपनी ही महिला स्टाफ (अकाउंटेंट) के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने न केवल गिरफ्तार किया, बल्कि इलाके में उसका जुलूस निकालकर उसकी ‘गुंडई’ का खौफ भी खत्म किया।

लॉज में बुलाकर की बदसलूकी

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी लक्की जार्ज ने अपने ऑफिस में कार्यरत महिला अकाउंटेंट को मीटिंग के बहाने पावर हाउस स्थित केसरी लॉज में बुलाया था। जब महिला काम निपटाकर जाने लगी, तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। पीड़िता ने साहस दिखाते हुए वहां से भागकर अपनी जान बचाई। महिला का आरोप है कि यदि वह समय रहते वहां से नहीं निकलती, तो आरोपी उसके साथ दुष्कर्म जैसी गंभीर वारदात को अंजाम दे सकता था। इस छीना-झपटी में महिला को चोटें भी आई हैं।

धमकी और पुलिसिया कार्रवाई

घटना के बाद पीड़िता ने अपने पति और पिता को आपबीती सुनाई। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज कराने से रोकने के लिए लक्की जार्ज और उसकी पत्नी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की और बीती रात ही आरोपी को हिरासत में ले लिया।

अपराधिक इतिहास और पुलिस का ‘सबक’

लक्की जार्ज क्षेत्र का पुराना हिस्ट्रीशीटर है और भिलाई के चर्चित गोलीकांड में भी शामिल रहा है। वह डेढ़ साल पहले एनकाउंटर में मारे गए बदमाश अमित जोस का जीजा है। उसके खिलाफ सुपेला और भिलाई नगर थानों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं।

आज छावनी पुलिस ने आरोपी को उसी इलाके में ले जाकर उसका जुलूस निकाला, जहाँ उसने घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान पुलिस ने उसकी जमकर धुनाई भी की, जिसे देख स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और अपराधियों में खौफ नजर आया। आरोपी को फिलहाल जेल भेज दिया गया है।