रायपुर के आमातालाब इलाके में राहगीरों को धमकाने वाला आरोपी भावेश जंघेल चढ़ा पुलिस के हत्थे, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

 रायपुर के आमातालाब इलाके में राहगीरों को धमकाने वाला आरोपी भावेश जंघेल चढ़ा पुलिस के हत्थे, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

 

रायपुर के आमातालाब इलाके में राहगीरों को धमकाने वाला आरोपी भावेश जंघेल चढ़ा पुलिस के हत्थे, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

 

रायपुर: राजधानी के आजाद चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत रामकुंड स्थित आमातालाब बगीचा पारा में आतंक का पर्याय बने एक नशेड़ी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान भावेश जंघेल के रूप में हुई है, जो इलाके में ‘चापड़’ (गंडासा) लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने और उनके साथ गाली-गलौज करने का काम कर रहा था।

सोशल मीडिया वीडियो से हुई पहचान

घटना 8 फरवरी दोपहर की है। नशे में धुत भावेश जंघेल हाथ में धारदार चापड़ लेकर सरेराह घूम रहा था। स्थानीय लोगों ने युवक की इस गुंडागर्दी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के संज्ञान में आते ही पुलिस तत्काल एक्शन मोड में आई और आरोपी की घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल चापड़ भी बरामद कर लिया है।

पुलिस की चेतावनी: कानून से खिलवाड़ पड़ेगा भारी

रायपुर पुलिस उपायुक्त (DCP) संदीप पटेल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो पर पुलिस की पैनी नजर है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने आरोपी भावेश जंघेल के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई से स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है।