छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिवाली त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एएएसपी ने सभी थानेदारों की बैठक ली। त्योहार में गुंडे-बदमाशों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

 छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिवाली त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एएएसपी ने सभी थानेदारों की बैठक ली। त्योहार में गुंडे-बदमाशों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

प्राइम सी 24 न्यूज से दुर्ग संभाग ब्यूरो चीफ जावेद खान की रिपोर्ट

+++++++++++++++++++++++++++++++++++

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिवाली त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एएएसपी ने सभी थानेदारों की बैठक ली। त्योहार में गुंडे-बदमाशों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

राजनांदगांव| दिवाली त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने एएसपी ने सभी थानेदारों की बैठक ली। उन्होंने गुंडे-बदमाशों की कड़ी निगरानी करने, शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई सहित संदिग्धों की चेिंकंग के निर्देश दिए। एएसपी राहुल देव शर्मा ने अफसरों को पर्व के दौरान शराब व दूसरे नशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधों एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने कड़ी कार्रवाई करें।

सभी थाना क्षेत्र के हॉटल, ढाबा, लॉज में चेकिंग अभियान चलाए। हिस्ट्रीशीटर व सक्रिय अपराधियों की लगातार चेकिंग करते रहे। एएसपी शर्मा ने पर्व के दौरान शाम और रात में पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट के लिए जागरुक करने कहा। एएसपी शर्मा ने गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, चाकूबाजों पर अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध लोगों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।