छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 6 साल की मासूम बच्ची से हैवानियत, 13 वर्षीय रिश्तेदार ने कि गंदी हरकत

 छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 6 साल की मासूम बच्ची से हैवानियत, 13 वर्षीय रिश्तेदार ने कि गंदी हरकत

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी

 

+++++++++++++++++++++++++++++++++++

बताया जा रहा है, बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची को अकेला पाकर आरोपी ने उसे अपने हवस का शिकार बना लिया। आरोपी पीड़िता के दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ के एक दिल दहला देने वाली घटना ने बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। यहां के बारद्वार गांव में एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अनाचार का गंभीर मामला सामने आया है। इस जघन्य अपराध का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि 13 वर्षीय नाबालिग है, जो पीड़िता का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है, बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची को अकेला पाकर आरोपी ने उसे अपने हवस का शिकार बना लिया। आरोपी पीड़िता के दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र के बारद्वार का है। 6 वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान बिलासपुर से अपने रिश्तेदार के गांव घूमने गया 13 वर्षीय बालक, घर के बाहर बच्ची को अकेला पाकर उसे अपने रिश्तेदार के घर ले गया।

यहां उसने बच्ची को अपने हवस का शिकार बनाया। घटना के बाद डरी सहमी बच्ची रोते हुए अपनी मां के पास पहुंची। जहां उसने अपनी आप बीती बताई। जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत कोटा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।