छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रेलवे लाइन का कापर वायर चोरी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, तीन मामलों का हुआ खुलासा
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी
+++++++++++++++++++++++++++++++++++
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने रेलवे लाईन का कापर वायर चोरी करने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को पकड़ा है।
रायगढ़।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने रेलवे लाईन का कापर वायर चोरी करने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों से पुलिस ने 1900 मीटर से अधिक कॉपर, कैटनरी एवं कांटेक्ट तार, क्लिप, पिन, एक मोटर सायकल बरामद बरामद करते हुए कुल तीन अपराधों का खुलासा किया है। उक्त मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार रेल संपत्ति चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने मुखबिरों को सक्रिय कर लगातार जानकारी जुटाई। इसी कड़ी में 23 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम नुनदरहा के कुछ युवक चोरी का कॉपर वायर छिपाकर रखे हैं और ग्राहक की तलाश में हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दुष्यंत यादव, गजानंद चैहान, सचित चैहान, लवकेशचंद्र चैहान और पुरन चैहान को पकड़ लिया।
अलग-अलग जगहों में की चोरी
पूछताछ में आरोपियों ने तीन वारदातों का खुलासा किया। उन्होंने कबूल किया कि 30 जून की रात दुष्यंत, गजानंद और सचित ने घरघोड़ा-भालुमुड़ा के बीच रेल्वे लाइन के खंभा नंबर जी -3ध्1 से जी-3ध्6 के बीच से तांबा कैटनरी तार कीमती 15 हजार रुपये, 23 जुलाई को दुष्यंत, लवकेश और पुरन ने ग्राम कंचनपुर क्षेत्र के खंभा नंबर 38ध्6 से 38ध्12 के बीच से कैटनरी और कांटेक्ट तार, क्लिप, पिन, स्विवेल क्लिप, जम्पर व स्प्राइस कीमती 41 हजार रुपये तथा 30 जुलाई की रात पुनः दुष्यंत, लवकेश और पुरन ने घरघोड़ा-भालुमुड़ा के बीच से तांबा तार कीमती लगभग 32 हजार रुपये की चोरी की थी।
इन सामानों की हुई बरामदगी
घरघोड़ा पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही में तीनों अपराधों में प्रयुक्त औजार और चोरी किया गया सामान जब्त किया। इसमें विभिन्न लंबाई के तांबे के तार, ओएचई फिटिंग्स, कैटनरी क्लिप, कांटेक्ट क्लिप, जम्पर, आरीपत्ती और टांगी शामिल हैं। घटनाओं में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी –
1. दुष्यंत यादव पिता लखनलाल यादव उम्र 22 वर्ष
2. गजानंद चौहान पिता अमरसाय चौहान उम्र 21 वर्ष
3. सचित चौहान पिता रामनाथ चौहान उम्र 20 वर्ष
4. पुरन चौहान पिता मोहितराम चौहान उम्र 26 वर्ष
5. लवकेशचंद्र चौहान पिता सुखसाय चौहान उम्र 25 वर्ष







