छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े हथियारों के बल में कारोबारी से 15 लाख की लूट
मेरी खबरें
user
होम
ताजा खबरें
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
देश
धर्म
मनोरंजन
राशिफल
लाइफस्टाइल
बिज़नेस
बड़ी खबरें
खेल
विदेश
करियर
टॉपिक्स
टेक्नोलॉजी
कोरोना वायरस
शिक्षा
लोकसभा चुनाव 2024
राज्य चुनें
ई-पेपर
फटाफट
राशिफल
वेब स्टोरीज
Menu
जनमाष्टमी
स्वतंत्रता दिवस
मानसून 2025
मप्र समाचार
सोनम रघुवंशी
विकसित बिहार
वेब स्टोरीज
आदिवासी हेयर आयल
होम
छत्तीसगढ़
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी
++++++++++++++++++++++++++++++++++
लुटेरे बिना नंबर की बाइक पर आए थे, जिस पर अंग्रेजी में BOSS लिखा हुआ था। वारदात की सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। आसपास के इलाकों में नाकाबंदी की गई और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
रायपुर। राजधानी में सोमवार दोपहर एक बड़ी लूट की वारदात हुई। पंडरी थाना क्षेत्र के कांपा रेलवे फाटक के पास बोरवेल कारोबारी चिराग जैन से तीन बाइक सवार बदमाशों ने 15 लाख रुपए लूट लिए। वारदात इतनी सटीक योजना के तहत हुई कि कारोबारी को भनक तक नहीं लगी।
एक किलोमीटर तक पीछा कर दिया घटना को अंजाम
जानकारी के अनुसार, आरोपी कारोबारी का करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर रहे थे। जैसे ही वह सुनसान जगह पहुंचे, बदमाशों ने उनकी कार को रुकवाया और जबरन अंदर घुस गए। तीनों ने चेहरा ढका हुआ था और गले में हथियार लगाकर धमकी दी, ‘चुपचाप बैठे रहो, वरना मार देंगे’। इसके बाद उनके पास रखे 15 लाख रुपए लेकर फरार हो गए।
बिना नंबर प्लेट वाली बाइक से आए लुटेरे
जानकारी के अनुसार, लुटेरे बिना नंबर की बाइक पर आए थे, जिस पर अंग्रेजी में “BOSS” लिखा हुआ था। घटना के बाद कारोबारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पंडरी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही ये आशंका जताई जा रही है कि आरोपी वारदात के बाद शहर से बाहर निकल गए होंगे।







