छत्तीसगढ़ में रेप के आरोप में बंद 4 कैदी जेल से फरार, फांद गए 25 फीट ऊंची दीवार
Policeman arrest thief. Cartoon police officer and caught bandit. Policeman escorts criminal to jail. Jailer leads convicted man to prison cell. Lawbreaker punishment. Vector scene of imprisonment
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
+++++++++++++++++++++++++++++++++
छत्तीसगढ़ में एक जेल से 4 कैदी फरार हो गए। चारों कैदियों पर रेप का आरोप था। वे रस्सी के सहारे 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर भाग गए। पुलिस चारों आरोपियों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों ने बताया कि चारों कैदी कैसे भाग निकले, इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
कोरबा।छत्तीसगढ़ में एक जेल से 4 कैदी फरार हो गए। चारों कैदियों पर रेप का आरोप था। वे रस्सी के सहारे 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर भाग गए। पुलिस चारों आरोपियों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों ने बताया कि चारों कैदी कैसे भाग निकले, इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित एक जेल से रेप और पॉक्सो एक्ट के मामलों में मुकदमे का सामना कर रहे चार कैदी शनिवार को फरार हो गए। पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, चारों कैदी दोपहर 3 से 4 बजे के बीच एक गौशाला के रास्ते जेल से फरार हो गए।
पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस अधिकारी ने कैदियों की पहचान 19 साल के दशरथ सिदार, 20 साल के चंद्रशेखर राठिया, 22 साल के राजा कंवर और 26 साल के सरना सिंकू के रूप में की है। उन्होंने कहा कि शनिवार दोपहर 3 से 4 बजे के बीच चारों कैदी रस्सी के सहारे जेल के अंदर एक गौशाला की दीवार फांदकर भाग गए।
चारों कैदी रेप और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के तहत दर्ज मामलों में विचाराधीन कैदी थे। राठिया रायगढ़ का रहने वाला था, जबकि अन्य तीन कोरबा से हैं। पुलिस को घटना का सीसीटीवी फुटेज मिल गया है, जिसमें चारों कैदी जेल की 25 फीट ऊंची दीवार फांदते हुए दिखाई दे रहे हैं।
कैदियों की तलाश जारी
कैदियों के जेल से भागने की इस घटना के बाद पुलिस चारों आरोपियों की तलाश में जुट गई है। अधिकारियों ने बताया कि चारों कैदी कैसे भाग निकले, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। चारों आरोपी अलग-अलग मामलों में जेल में बंद थे और उन पर पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा चल रहा था। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस को किसी अंदरूनी व्यक्ति की भूमिका पर संदेह है। जेल प्रशासन ने बताया है कि कैदियों के भागने के समय जेल की बिजली काट दी गई थी।







