छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में 12 लाख के नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
+++++++++++++++++++++++++++++++++++
अंबिकापुर में गांधीनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 लाख रुपये के नारकोटिक्स युक्त इंजेक्शन के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है।;
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नारकोटिक्स युक्त इंजेक्शन की तस्करी कर रहे एक आरोपी को रेंज हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। आरोपी के पास से करीब 12 लाख रुपये मूल्य के इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सेंट्रल स्कूल के पास घेराबंदी कर रोहित भगत, निवासी जशपुर को दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया कि, आरोपी इन इंजेक्शनों को तस्करी के इरादे से शहर में लेकर आया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPC एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।







