छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मध्य प्रदेश निर्मित अवैध शराब तस्करी मामले में रायपुर के तीन आरोपी गिरफ्तार
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
+++++++++++++++++++++++++++++++++
छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से मध्यप्रदेश निर्मित अवैध शराब का परिवहन करते तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 20 पेटी अवैध शराब और दो चार पहिया वाहन जब्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से मध्यप्रदेश निर्मित अवैध शराब का परिवहन करते तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 20 पेटी अवैध शराब और दो चारपहिया वाहन जब्त किया गया है। आमानाका थाना क्षेत्रांतर्गत चंदनीडीह ओव्हरब्रीज के ऊपर आरोपियों का पीछा कर आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा गया। जब्त शराब की कुल कीमत है लगभग 17 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति दो चारपहिया वाहन में मध्यप्रदेश से चंदनडीह होते हुए रायपुर शराब लेकर आ रहे है। इस पर आमानाका थाना पुलिस ने चंदनडीह पास नाकाबंदी कर चेकिंग प्वाईंट लगाया गया। इसी दौरान टीम के सदस्यों ने मुखबीर के बताये वाहन को आता देखा गया। पुलिस ने गाड़ी को एक अन्य वाहन पायलेट कर ले जा रही है। जिस पर टीम के सदस्यों ने दोनों चारपहिया वाहनों का पीछा कर चंदनडीह ओव्हरब्रीज के ऊपर पकड़ा गया। वाहनों में तीन व्यक्ति सवार थे, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम भावेश पाण्डेय, सुजीत तिवारी और दीपेश भंसाली निवासी रायपुर का होना बताया।
टीम के सदस्यों ने वाहनों की तलाशी लेने पर दोनों वाहनों में शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखें 20 पेटी (240) बौतल अंग्रेजी शराब और दो गाड़ी जब्त किया। जब्त सामानों की कीमती लगभग 17 लाख रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी
भावेश पाण्डेय (36साल) निवासी शिव मंदिर के पास निरंकारी फर्नीचर के पीछे थाना पण्डरी रायपुर।
सुजीत तिवारी (23साल) निवासी शिव मंदिर के पास निरंकारी फर्नीचर के पीछे थाना पण्डरी रायपुर।
दीपेश भंसाली (26साल) निवासी कृष्णा नगर पहाड़ी चौक थाना गुढ़ियारी रायपुर।






