अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 15 बल्क लीटर कच्ची शराब और 50 किलो महुआ लाहन किया नष्ट

 अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 15 बल्क लीटर कच्ची शराब और 50 किलो महुआ लाहन किया नष्ट

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

 

 

डोंगरगांव। आबकारी वृत्त की टीम ने मिटकूटोला नाले के पास छापेमारी कर 15 बल्क लीटर कच्ची शराब और 50 किलो महुआ लाहन नष्ट किया। मौके से शराब निर्माण सामग्री, पाइप और झुकनी बरामद हुई। कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक तुलेश्वरी देवांगन के नेतृत्व में की गई।

 

*अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज*

 

आबकारी विभाग ने 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक तुलेश्वरी देवांगन, मुख्य आरक्षक मिलाप मांडवी, मिलाप मांडवी,आबकारी स्टाफ किशोरी कोर्राम, दीपक सिन्हा , तरूण, शामिल रहे।