पुलिस की वर्दी पहनकर रौब दिख रहे थे फर्जी ,3 युवक गिरफ्तार
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
रायपुर पुलिस ने फर्जी पुलिस बनकर अवैध वसूली करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को रौब दिखा रहे थे।
रायपुर: रायपुर पुलिस ने फर्जी पुलिस बनकर अवैध वसूली करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को रौब दिखा रहे थे। इतना ही नहीं तीनों आरोपी कार में सायरन और नीली बत्ती भी लगा रखे थे। आरोपी हाइवा को रोककर खुद को पुलिस बताकर वाहन का कागजात दिखाने को कहते थे। नहीं देने पर गाड़ी को पुलिस थाने में डाल देने की धमकी भी देते थे।
मामले में रिपोर्ट दर्ज किये जाने पर रायपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 854/2024 धारा 308(2), 205, 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने अपराध करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
प्रवीण चन्द्राकर उम्र 24 वर्ष साकिन जामगांव आर थाना जामगांव जिला दुर्ग हाल, मुकाम काठाडीह रायपुर थाना टिकरापारा जिला रायपुर
भागवत वैष्णव र 35 वर्ष साकिन छिलपावन झलप थाना पटेवा जिला महासमुन्द हाल मुकाम पुराना धमतरी रोड डुण्डा थाना मुजगहन जिला रायपुर
निखिल कुमार बाधमारे उम्र 23 वर्ष साकिन दुरीडीह थाना पटेवा जिला महासमुन्द हाल मुकाम बैरन बजार थाना कोतवाली जिला रायपुर ।





