चाय बनाने को लेकर पति, पत्नी हुआ विवाद, गुस्साए पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी पति ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

 चाय बनाने को लेकर पति, पत्नी हुआ विवाद, गुस्साए पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी पति ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

 

 

बालोद जिले के कंवर चौकी अंतर्गत ग्राम सांगली में पति ने अपनी पत्नी को अल सुबह कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया।तुरंत घर के परिजनो ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाए जहां थोड़ी देर में मौत हो गई।

बालोद ।बालोद जिले के कंवर चौकी अंतर्गत ग्राम सांगली में पति ने अपनी पत्नी को अल सुबह कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया।तुरंत घर के परिजनो ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाए जहां थोड़ी देर में मौत हो गई मामला चाय के विवाद से शुरू हुआ था और हत्या तक जा पहुंचा मामले में पुलिस जांच कर रही है मृतिका का नाम ईश्वरी साहू बताया जा रहा है वहीं हत्यारे पति का नाम केवल साहू है जो कि घटना के बाद से फरार था जिसके बाद थाने में जाकर उसने समर्पण कर दिया।

 

दरवाजा अंदर से कर दिया बंद

मृतिका ईश्वरी साहू की मां सरस्वती साहू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि केवल साहू ने अपनी पत्नी ईश्वरी साहू को चाय बनाने बोला, ईश्वरी साहू रसोई अंदर गई तो पति केवल साहू ने रसोई का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। वहीं घर के दोनों बच्चे और वह दरवाजा खटखटाते रहे।दरवाजा खोलने की कोशिश भी की, जिसके बाद भी दरवाजा नहीं खुला।ईश्वरी साहू रसोई के अंदर चिल्लाती रही।केवल साहू अपने पत्नी के ऊपर किसी धारदार लोहे के वस्तु से जानलेवा हमला कर दिया। तुरंत इसकी सूचना लड़के के मां पिताजी को दी गई।हमले के बाद पति ने खुद दरवाजा खोला और घर से फरार हो गया।ईश्वरी साहू को घायल अवस्था में धमतरी के जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया इलाज के दौरन ईश्वरी साहू ने दम तोड़ दिया।जब केवल साहू को पत्नी ईश्वरी साहू की मौत की खबर लगी तो आरोपी केवल साहू ने कंवर चौकी में जाकर सरेंडर कर दिया।

 

होता रहता था आपस में तकरार

घटना की सूचना मिलते ही कंवर चौकी पुलिस बल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी, इधर धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी कार्रवाई के बाद मृतिका ईश्वरी साहू के शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में को कंवर चौकी प्रभारी लता तिवारी ने बताया कि ग्राम सांगली के ईश्वरी साहू और केवल चंद साहू पति-पत्नी दोनों के बीच अक्सर छोटी-छोटी सी बातों में विवाद होता था। शुक्रवार को ऐसी कोई मामूली बात में केवल चंद ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। ईश्वरी को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर मौत हो गई। मर्ग डायरी आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।