छत्तीसगढ़ में फिर दिखा रफ्तार का कहर ट्रक ने यात्रियों से भरी बस को मारी जोरदार ठोकर, सवार 39 लोग घायल, एक बच्ची सहित 6 की हालत गंभीर

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान, संपादक वीरेंद्र चौधरी

रायपुर। रायपुर से लगे अभनपुर से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां भरेंगाभाटा चौक में तेज रफ्तार ट्रक ने बस को जोरदार ठोकर मार दी, घटना में बस में सवार एक महिला की मौत हो गई है, लगभग 38 लोग घायल हो गए है। वहीं घायलों में एक छोटी बच्ची सहित 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक महिला की मौत हो गई है। सभी गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर रिफर किया गया है। वहीं बाकी घायलों को सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अभनपुर में इलाज के लिए लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

वहीं यह भी बताया जा रहा है कि मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है, मरीज इलाज के अभाव में बैठे हुए है। घटना की सूचना पर अभनपुर विधायक, एसडीएम, तहसीलदार, पार्षद और बड़ी संख्या में क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचें है, सभी घायलों की मदद करने में जुटे हुए है।