श्रद्धालुओं की बढ़ी मुसीबतें, कैंसिल हुई आस्था स्पेशल ट्रेन, इस दिन हो सकती है रवाना

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान, संपादक वीरेंद्र चौधरी
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक जरूरी खबर है. बता दें कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन से चलने वाली पहली आस्था स्पेशल ट्रेन (Aastha Special Train) को कैंसिल कर दिया है. ये ट्रेन 31 जनवरी यानि की आज गोंदिया से रवाना होने वाली थी पर अब दावा किया जा रहा है कि यह गाड़ी 4 फरवरी को दुर्ग से रवाना होगी. हालांकि रेलवे ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि आस्था स्पेशल क्यों रद्द की गई है. छत्तीसगढ़ से अयोध्या के लिए इतनी ट्रेनें चलाए जाने का फैसला किया गया है.
छत्तीसगढ़ के लोगों को अयोध्या ले जाने वाली पहली आस्था एक्सप्रेस जो कि गोंदिया से अयोध्या के लिए 31 जनवरी यानि की आज रवाना होने वाली थी लेकिन अब उसे रद्द कर दिया गया है. बता दें कि अब 4 फरवरी को दुर्ग से अयोध्या के लिए ट्रेन छूटेगी. यह ट्रेन आईआरसीटीसी की ओर से चलाई जा रही है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी, आरएसएस और अन्य संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य सफर करेंगे. ऐसा कहा जा रहा है कि अब 4 फरवरी को दुर्ग से चलने वाली अयोध्या स्पेशल ट्रेन दिन में भाजपा, आरएसएस और अन्य संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों को लेकर रवाना होगी.
आस्था एक्सप्रेस
20 स्लीपर कोच वाली इस ट्रेन में कुल 1344 लोग सफर करेंगे. ये ट्रेन 11.30 बजे दुर्ग से रवाना होकर रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, सतना, मानिकपुर, शंकरगढ़, प्रयागराज, सुल्तानपुर होते हुए 5 फरवरी को सुबह 5 बजे अयोध्या पहुंचेगी. इसमें सफर करने वालों को 1060 रुपए देना होगा जिसमें भोजन की व्यवस्था होगी. पहली ट्रेन दुर्ग से 4 फरवरी को, दूसरी ट्रेन भी दुर्ग से ही 7 फरवरी को, तीसरी ट्रेन 14 फरवरी को रायपुर से, चौथी ट्रेन 18 फरवरी को बिलासपुर से और पांचवी ट्रेन 21 फरवरी को अनूपपुर से अयोध्या धाम के लिए रवाना होगी. इसमें दर्शनार्थियों के जाने आने के साथ भोजन-पानी की पूरी व्यवस्था होगी.





