भिलाई के नंदनी थाना को मिलेगा 2023 का सर्वश्रेष्ठ थाना अवार्ड

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान, संपादक वीरेंद्र चौधरी
रायपुर। भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष निर्धारित मापदंडों के आधार पर देश के पुलिस स्टेशनों का रैकिंग किया जाता है। वर्ष 2023 के लिए यह रैकिंग 05 जनवरी, 2024 को वार्षिक DG/IGP’s सम्मेलन 2024 के दौरान जारी किया गया।
जिसमें दुर्ग जिले के नदिनी पुलिस थाना को वर्ष 2023 के लिए छत्तीसगढ़ का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन चुना गया है।
इसके लिए नदिनी पुलिस थाना के प्रभारी अधिकारी को 31 जनवरी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
बुधवार 31 जनवरी की दोपहर में पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान नंदनी थाना प्रभारी राजेश साहू को दिया जायेगा।





