अनियंत्रित होकर पलटा तेज रफ्तार कोयले से भरा ट्रेलर, दो घर चपेट में आए

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान
पेंड्रा। नगर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार कोयले से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया और इसमें चपेट में दो घर भी आए। घरों को नुकसान पहुंचा है। घर वालों की शिकायत पर पुलिस ने ट्रेलर के चालक परिचालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।।
यह भी पढ़ें
सेतगंगा में 22 को मनाई जाएगी दीपावलीसेतगंगा में 22 को मनाई जाएगी दीपावली
पेंड्रा रतनपुर मुख्यमार्ग पर कोयले से भरा ट्रेलर वाहन अनियत्रित होकर अमरपुर गांव के मुख्यमार्ग में सड़क किनारे बने कच्चे मकान में घुसते हुए पलट गया। हादसे में घर भी क्षति ग्रस्त हुआ तो ट्रेलर और दीवार गिरने से घर के बाउंड्री के अंदर रखी हुई बाइक और साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। घर वालों ने बताया ट्रेलर चालक और परिचालक शराब के नशे में थे। घटना की जानकारी मिलते ही पेण्ड्रा पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुचकर चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
रात तीन बजे जोर की आवाज से लोग जागे : दुर्घटना में क्षतिग्रस्त मकान के निवासी ने बताया कि दुर्घटना सुबह के तीन बजे से चार बजे की है। कोयले से भरा ट्रेलर पेण्ड्रा की ओर से काफी रफ़्तार में आते हुए मुख्यमार्ग पर अत्यधिक रफ्तार होने के चलते पलटा गया। इससे घर की बाउंड्री टूट गई हालांकि अगर थोड़ा भी ट्रेलर और आगे बढ़ता तो घर वाले जो बगल में सो रहे थे उन्हें भी अपनी चपेट में ले लेता वहीं इस तरह की बड़ी घटना होने से बच गई।
बाइपास का निर्माण नहीं होने से परेशानी : बाइपास की निर्माण नहीं होने के कारण दुर्घटनाएं हो रही है। इसके कारण आम नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पूर्व सीएम रमन सिंह के कार्यकाल के दौरान बाइपास निर्माण का भूमि पूजन किया गया था, इसके बाद आठ साल हो गए और अभी तक बाइपास बस कागजों में है। बाइपास नहीं बनने के कारण बड़ी गाड़ियां जैसे ट्रक, बस शहर के अंदर से जा रही है। इसी के दौरान आम लोगों को दस्त और ट्रैफिक की परेशानी झेलनी पड़ रही है।





