ब्राउन शुगर तस्कर चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे, 19 पुड़िया ब्राउन और नगदी जप्त

रिपोर्टर आसिफ खान, वीरेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट भिलाई दुर्ग से,

दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में, एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग मणीशंकर चन्द्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दुर्ग निरीक्षक महेश ध्रुव द्वारा प्रतिबंधित ब्राउन शुगर बिक्री के खिलाफ अभियान छेड़े गये अभियान के तहत् दुर्ग कोतवाली पुलिस को अवैध रूप से प्रतिबंधित ब्राउन शुगर विक्रय करने वाले को पकड़ने में मुखबीर के द्वारा सूचना पर सफलता प्राप्त हुयी है।

गया नगर से बघेरा मार्ग शीतला मंदिर के पास दुर्ग में दानिश उर्फ राजा अली पिता अजीज अली उम्र 23 वर्ष पता वार्ड न.07 शिक्षक नगर दुर्ग से अवैध रूप से प्रतिबंधित ब्राउन शुगर बेचने के मामले में गिरफ्तार किया गया, आरोपी के कब्जे से 19 नग पुड़िया कोरे कागज में लपटे हुये कुल 1.630 ग्राम प्रतिबंधित ब्राउन शुगर किमती 5400/- रूपये एवं नगदी 300/- रूपये कुल जुमला 5700/- रूपये जिसे पुलिस ने गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया।

आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 18/2024, धारा 21 (क), 27(क) नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी दुर्ग निरीक्षक महेश ध्रुव,, सउनि पूरनदास ,प्रआर योगेश चंद्राकर, बच्ची सिंह, आरक्षक उत्कर्ष सिंह राजपूत, सुरेश जायसवाल, का विशेष योगदान रहा।