कोरोना बैकफुट पर, एक मरीज मिलने के बाद संभल चुकी है स्थिति रोजाना जांच सेंटर में औसतन रोजाना 100 से ज्यादा संदेहियों का कोरोना जांच किया जा रहा है।

मोहम्मद आसिफ खान हेड ब्यूरो छत्तीसगढ़, राम स्नेही गुप्ता मैनेजिंग एडिटर,

बिलासपुर: कोरोना बैकफुट पर, एक मरीज मिलने के बाद संभल चुकी है स्थिति रोजाना संदेहियों के लिए जा रहे सैंपल पर राहत यह कि नहीं मिल रहे मरीज बिलासपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि। एक बार फिर कोरोना वायरस का फैलने का डर बन गया था। आशंका रही कि ओमिक्रान का नया वैरियंट जेएन वन एक बार फिर लोगों को कोरोना से संक्रमित कर सकता है।

बीते महिने एक मरीज भी मिला, ऐसे में जिले की स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गई। नियंत्रण कार्य तेज है, अब कोई भी नया कोरोना मरीज नहीं मिला है। डरना नहीं है, महज सावधानी बरतना है, कोरोना पूरी तरह से नियंत्रण में चल रहा है। बीते महिने 21 दिसंबर को एक युवक के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि की गई थी, युवक का ट्रेवल हिस्ट्री निकला था, ऐसे में आशंका जताई जा रही थी कि एक बार ट्रेवल करने वाले कोरोना वायरस के मामलों को बढ़ा सकते हैं।
इसके बाद भी फिर से कोरोना जांच सेंटर को सकरी कर दिया गया है। और संदेही खोजने के लिए टीम को भी तैयार किया गया है। इधर रोजाना जांच सेंटर में औसतन 100 से ज्यादा संदेहयो का कोरोना जांच किया जा रहा है। पर सभी सामान्य वायरस से संक्रमित मिल रहे हैं। कोरोना वायरस मरीज नहीं मिल रहे हैं, ऐसे में साफ है की आशंका के तहत कोरोनावायरस पैर नहीं पसार पाया। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग का भी कहना है की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। अब प्रशासन अलर्ट मोड में है, इसलिए सावधानी बरतने की सलाह शहर वासियों को दी जा रही है।