रायपुर पुलिस ने गांजा के साथ पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनमें एक महिला भी शामिल है। उनके पास से छह किलो गांजा जब्त किया गया है।

मोहम्मद आसिफ खान हेड ब्यूरो छत्तीसगढ़, राम स्नेही गुप्ता मैनेजिंग एडिटर,

रायपुर- रायपुर पुलिस ने गांजा के साथ पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनमें एक महिला भी शामिल है। उनके पास से छह किलो गांजा जब्त किया गया है। शनिवार को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सांकरा स्थित सतनामीपारा में एक व्यक्ति अपने घर में गांजा रखे है। सूचना पर रेड कार्रवाई के दौरान मकान में एक व्यक्ति मौजूद था, जिसने पूछताछ में अपना नाम लोकनाथ नौरंगे होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा कमरे की तलाशी लेने पर कमरे में मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया। उसके कब्जे से एक किलो 100 ग्राम गांजा जब्त किया गया। इसी प्रकार थाना प्रभारी धरसींवा और चौकी प्रभारी सिलतरा के नेतृत्व में चौकी सिलतरा पुलिस टीम द्वारा थाना धरसींवा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम टाडा स्थित अपने होटल में महिला आरोपित मीनाक्षी साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 130 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त किया है।