लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर समन्वयक नियुक्त किया है

मोहम्मद आसिफ खान हेड ब्यूरो छत्तीसगढ़, राम स्नेही गुप्ता मैनेजिंग एडिटर,
रायपुर(राज्य ब्यूरो)। लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर समन्वयक नियुक्त किया है। प्रदेश चुनाव समिति और एआइसीसी को समन्वयक रिपोर्ट करेंगे।
प्रदेश में चुनाव कमेटी भी गठित कर दी गई है। सरगुजा (एसटी) के लिए पवन अग्रवाल, रायगढ़ (एसटी) मधु सिंह, जांजगीर चांपा (एससी) बैजनाथ चंद्राकर, कोरबा के लिए सुभाष धुप्पड़, बिलासपुर के लिए पियुष कोसरे, राजनांदगांव के लिए दीपक दुबे, दुर्ग के लिए पदम कोठारी, रायपुर के लिए राजेंद्र साहू, महासमुंद के लिए राजेश यादव, बस्तर (एसटी) के लिए नरेश ठाकुर, कांकेर (एसटी) के लिए रवि घोष को समन्वयक बनाया गया है।
एआईसीसी में राज्य के चुनाव कमेटी में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव समेत 18 नेताओं को शामिल किया है समिति का अध्यक्ष कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को बनाया गया है। कमेटी में स्थानीय नेताओं को जगह मिली है। जनरल सेक्रेटरी के सी वेणुगोपाल ने आदेश जारी किया है।
इससे पहले शुक्रवार को स्क्रीनिंग कमेटी बनाई गई थी। लोकसभा सीट के लिए संभावित प्रत्याशी चयन करने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी काम करेगी। छत्तीसगढ़ समेत सात राज्यों के लिए बनी कमेटी की चेयरपर्सन राज्यसभा सांसद रंजनी पाटिल को बनाया गया है। बता दे चले कि भूपेश बघेल और टी एस सिंह देव को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिली है।टी एस सिंह देव को राष्ट्रीय घोषणा पत्र समिति का संयोजक नियुक्तकिया गया है। इसमें प्रियंका गांधी वाड्रा, शशि थरूर, जय राम रमेश, आनंद शर्मा, जैसे बड़े नेता शामिल है। पत्र समिति लोकसभा चुनाव को लेकर घोषणा पत्र तैयार करेगी।





