चूल्हा लगा गैस सिलिंडर लेकर ट्रेन से यात्रा, गिरफ्तार आरपीएफ गुप्तचर शाखा की कार्रवाई

मोहम्मद आसिफ खान हेड ब्यूरो छत्तीसगढ़, राम स्नेही गुप्ता मैनेजिंग एडिटर,
बिलासपुर। चूल्हा लगा गैस सिलिंडर लेकर ट्रेन में यात्रा करने वाले एक युवक को रेलवे सुरक्षा बल अपराध गुप्तचर शाखा, डिटेक्टिव विंग ने पकड़ा है। उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्व किया गया। मामला शनिवार शाम का है। रेलवे सुरक्षा बल अपराध गुप्तचर शाखा के प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर, उप निरीक्षक एसके मिंज, आरक्षक आलोक कुमार एवं नीरज कुमार बिलासपुर रेलवे स्टेशन की जांच कर रहे थे।
चूल्हा लगा गैस सिलिंडर लेकर ट्रेन से यात्रा, गिरफ्तार
प्लेटफार्म नंबर चार-पांच में टीम जांच कर रही थी, तभी शाम 6:46 बजे 20807 हीराकुंड एक्सप्रेस पहुंची। उसी समय एक युवक ट्रेन से उतरा। संदेह के आधार पर उसके पास रखे बैग की तलाशी ली गई। इस दौरान बैग के अंदर से घरेलू गैस सिलिंडर सिंगल बर्नर चूल्हा सेट मिला। यह ज्वलनशील सामान में आता है। इसलिए उसे पकड़ लिया गया।
पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नीलकंठ मनहर निवासी ग्राम लाटा अमोरा, थाना पथरिया, जिला मुंगेली बताया।उसने यह भी बताया कि संबलपुर उड़ीसा में किराए का मकान लेकर फैक्ट्री में काम करता है। आज वह अपने घर मुंगेली आया है। सिलेंडर भरा हुआ था नियमों का उल्लंघन करने की अपराध में उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत धारा 153, 164 के तहत कार्रवाई की गई।





