पहाड़ी कोरवा छात्राओं से बात करेंगे प्रधानमंत्री इसलिए गांव में सुविधा विस्तार का चल रहा काम

मोहम्मद आसिफ खान हेड ब्यूरो छत्तीसगढ़, राम स्नेही गुप्ता मैनेजिंग एडिटर,
अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जनवरी को अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम पंचायत खाला के कोरवापारा में वर्चुअल माध्यम से पहाड़ी कोरवाओं से चर्चा करेंगे। इसके लिए आठवीं और छठवीं में अध्ययनरत दो पहाड़ी कोरवा छात्राओं आरती और सीमा का चयन किया गया है। आरती और सीमा , प्रधानमंत्री से बातचीत को लेकर उत्साहित है। प्रशासनिक स्तर पर इन्हें तैयार भी किया जा रहा है। शिक्षा से पहाड़ी कोरवाओं के जीवन में बदलाव लाने का लक्ष्य हासिल करने की इच्छा रखने वाली दोनों छात्राओं द्वारा पहाड़ी कोरवाओं के जीवन स्तर को लेकर अपनी बात रखी जायेगी।
पहाड़ी कोरवा.. नाम सुनते ही एक ऐसे पिछड़े लोगों की तस्वीर उभरकर सामने आती है जिनके नाम पर वर्षों से बड़ी राशि खर्च हो रही है लेकिन इनके जीवन में बदलाव नहीं आ सका। जंगल पहाड़ से घिरे क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं से दूर एक ऐसी सनरक्षित जनजाति जो समस्याओं में भी जीवन यापन करना जानती है। वर्षों से उनके नाम पर कागजों में शासकीय राशि खर्च हो रही है लेकिन इनका जीवन स्तर ऊंचा नहीं उठ सका।





