उड़ीसा ला रहे 174 क्विंटल अवैध धान के साथ कंटेनर सहित दो अंतर राज्य तस्कर गिरफ्तार

मोहम्मद आसिफ खान हेड ब्यूरो छत्तीसगढ़, राम स्नेही गुप्ता मैनेजिंग एडिटर,
महासमुंद- जिले के बसना पुलिस और उनकी टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए उड़ीसा से अवैध रूप से धान भरकर आ रही एक कंटेनर दो तस्कर सहित को जप्त किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी बसना को उम्मीद से सूचना मिली थी कि उड़ीसा राज्य से बसना के पलसपाली बैरियर होते हुए छत्तीसगढ़ की ओर अवैध धान भरकर एक कंटेनर वहां आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम पलसा पाली बैरियर में कंटेनर को रोककर ड्राइवर व उसका साथी का नाम पता पूछने पर अपना नाम किशोर गोरले उम्र 46 वर्ष निवासी माहुर झड़ी नागपुर महाराष्ट्र एवं निलेश पाटील उम्र 36 साल निवासी कलमेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र का रहना बताया।
कंटेनर से मिला 174 क्विंटल अवैध धान
तलाशी के दौरान कंटेनर के अंदर कुल 380 नग बोरी भरी हुई थी धान करीबन कल 174 क्विंटल मिला। अवैध धान परिवहन करने वाले कंटेनर कीमती 20 लाख और धान 174 क्विंटल कीमती 3 लाख 79 हजार 842 रुपए टोटल कीमती 2379842 मसरूका जप्त कर धारा 102 खाद्य विभाग अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई.





