लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस तैयार, चुनाव समिति की हुई घोषणा

मोहम्मद आसिफ खान हेड ब्यूरो छत्तीसगढ़, राम स्नेही गुप्ता मैनेजिंग एडिटर,
रायपुर- 2024 के लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बाकी है. चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी खोई जमीन वापस पाने के मकसद से छत्तीसगढ़ के लिए अपनी चुनाव समिति की घोषणा कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज इस समिति के अध्यक्ष हैं. वहीं, समिति में भूपेश बघेल, टीएस सिंह देव और चरण दास महंत जैसे अनुभवी नेताओं के साथ-साथ अनिला भिंडिया और अमितेश शुक्ला जैसे चेहरों को जगह मिली है.
दीपक बैज समिति के प्रमुख
बता दें कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व वाली इस समिति में भूपेश बघेल, डॉ. चरण दास महंत, टी.एस. सिंहदेव जैसे बड़े-बड़े नेता शामिल हैं. साथ ही इसमें ताम्रध्वज साहू, रवीन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, शिवकुमार डहरिया, गुरु रूद्र कुमार, धनेन्द्र साहू, सत्यनारावन शर्मा, अनिला भिंडिया, जय सिंह अग्रवाल, मोहन मरकाम, अमितेश शुक्ला, राजेश तिवारी, पारस चोपड़ा और विकास उपाध्याय को भी स्थान मिला है. गौरतलब है कि इससे पहले सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया गया था. हाल ही में संपन्न हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को 90 में से सिर्फ 35 सीटे मिली थी। जिसके चलते पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।





