मुख्यमंत्री की कड़ी कार्रवाई: बेमेतरा में घटिया सड़क निर्माण पर बिफरे विष्णुदेव साय, जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश

 मुख्यमंत्री की कड़ी कार्रवाई: बेमेतरा में घटिया सड़क निर्माण पर बिफरे विष्णुदेव साय, जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

********************************

 

 

मुख्यमंत्री की कड़ी कार्रवाई: बेमेतरा में घटिया सड़क निर्माण पर बिफरे विष्णुदेव साय, जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश

बेमेतरा/रायपुर:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा जिले की नगर पंचायत दाढ़ी में एक नवनिर्मित सीसी रोड के महज कुछ ही दिनों में क्षतिग्रस्त होने की घटना पर कड़ा रुख अपनाया है।

मुख्यमंत्री ने इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया है कि प्रदेश में विकास कार्यों की गुणवत्ता से खिलवाड़ और भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कलेक्टर को दिए त्वरित जांच के आदेशमुख्यमंत्री साय ने बेमेतरा कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से फोन पर चर्चा कर पूरे मामले की विस्तृत और समयबद्ध जांच के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सड़क का तकनीकी परीक्षण कराया जाए और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की गहन जांच हो। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि यदि मानकों में लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित ठेकेदार और निगरानी में दोषी अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।जनता की सुविधा सर्वोपरि, तत्काल होगा पुनर्निर्माणमुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देशित किया है कि जांच की प्रक्रिया के साथ-साथ क्षतिग्रस्त सड़क का पुनर्निर्माण भी तुरंत शुरू कराया जाए ताकि स्थानीय नागरिकों को आवागमन में हो रही असुविधा को दूर किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए फील्ड निरीक्षण और मॉनिटरिंग को अनिवार्य बनाया जाए।भ्रष्टाचार पर ‘जीरो टॉलरेंस’मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य प्रदेश में टिकाऊ और भरोसेमंद अधोसंरचना तैयार करना है। उन्होंने साफ कर दिया कि जनहित के कार्यों में ढिलाई बरतने वालों की जवाबदेही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री के इस कड़े रुख से प्रशासनिक अमले और निर्माण एजेंसियों में हड़कंप मच गया है, जिससे यह संदेश गया है कि पारदर्शिता और गुणवत्ता से समझौता करने वालों के लिए शासन में कोई जगह नहीं है।