मध्य प्रदेश:अनूपपुर में भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, इंजन के नीचे दबने से ड्राइवर सहित 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत

 मध्य प्रदेश:अनूपपुर में भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, इंजन के नीचे दबने से ड्राइवर सहित 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************”

 

 

मध्य प्रदेश:अनूपपुर में भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, इंजन के नीचे दबने से ड्राइवर सहित 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत

अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। रविवार सुबह पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत के करनपठार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठाढ़पाथर में एक ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि चारों मृतक ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गए, जिससे उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला।

तेज रफ्तार बनी काल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 6 बजे ग्राम पतधर के रहने वाले मजदूर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर क्रशर की ओर जा रहे थे। ठाढ़पाथर तालाब से महज 100 मीटर पहले, चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण वह सड़क से उतरकर सीधे खेत की खाई में जा गिरा और पलट गया।

इंजन के नीचे दबने से तोड़ा दम

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा अचानक होने के कारण ट्रैक्टर पर सवार लोग कूदकर जान बचाने में असफल रहे। चारों युवक इंजन के भारी मलबे के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी सांसे थम गईं। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत करनपठार थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।

मृतकों की हुई शिनाख्त

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान प्रकाश सिंह, अंकुश सिंह, नानू सिंह और बृजेश सिंह के रूप में हुई है। इन सभी की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसे के वक्त ट्रैक्टर अंकुश सिंह ही चला रहा था।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद ग्राम पतधर में मातम पसरा हुआ है।