छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: रायपुर को मिले 11 नए निरीक्षक, PHQ ने जारी की तबादला सूची

 छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: रायपुर को मिले 11 नए निरीक्षक, PHQ ने जारी की तबादला सूची

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

 

 

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: रायपुर को मिले 11 नए निरीक्षक, PHQ ने जारी की तबादला सूची

रायपुर: प्रदेश की कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय ने निरीक्षकों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। इस सूची में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव राजधानी रायपुर में देखा गया है, जहाँ नगर सुरक्षा की कमान संभालने के लिए एक साथ 11 अनुभवी निरीक्षकों की नई पदस्थापना की गई है।

रायपुर नगर में नई पदस्थापना:

राजधानी के थानों और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती देने के लिए टीकाराम सिंह, गगन वाजपेयी, वीरेश कुमार सिन्हा, अश्विन दुबे, आकाश दुबे, शक्ति सिंह, गोविंदराम गवड़े, जितेंद्र जायसवाल, जयप्रकाश यादव, राकेश ठाकुर और रविंद्र मिश्रा को रायपुर नगर में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा, कमलेश देवांगन को रायपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस मुख्यालय (PHQ) और अन्य जिलों में बदलाव:

PHQ, नया रायपुर: रंजीत कुमार मिश्रा, मनीषा बेंजाम को मुख्यालय भेजा गया है। वहीं भुवनेश्वर साहू, मुकेश शर्मा और जितेंद्र पटेल को अजाक (AJAK) शाखा, पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है।

दुर्ग और बिलासपुर: मनीष कुमार सुमन और संतोष कुमार यादव को दुर्ग जिला भेजा गया है, जबकि भवानी प्रसाद सिंह बिलासपुर की जिम्मेदारी संभालेंगे।

धमतरी और बालोद: राजकुमार मरई और अवधेश साहू को धमतरी, जबकि अजीत प्रताप सिंह को बालोद जिला भेजा गया है।

अन्य जिले: शाल आलोक कुमार सिंह (रायगढ़), शैलेन्द्र कुमार ठाकुर (जीपीएम), नरेन्द्र कुमार मिश्रा (सूरजपुर), सुशील चन्द्र कर्मा (बलरामपुर), वारिधि परगनिहा (मुंगेली-बेमेतरा), सिद्धेश्वर प्रताप सिंह (राजनांदगांव) और ललितकांत शुक्ला को कवर्धा जिले में नई पदस्थापना दी गई है।