महावीर जयंती पर छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मुकर्जी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*****************************
महावीर जयंती पर छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मुकर्जी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
महासमुंद:जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक ‘महावीर जयंती’ के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और सरायपाली विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 39 के लोकप्रिय नेता राजेश मुकर्जी (गुड्डु भैया) ने समस्त प्रदेशवासियों और सरायपाली क्षेत्र की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राजेश मुकर्जी ने अपने संदेश में कहा कि भगवान महावीर के सत्य, अहिंसा, त्याग और करुणा के अमर संदेश आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा, “भगवान महावीर के पंचशील सिद्धांत—सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह और ब्रह्मचर्य—हमें मानवता, शांति और भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे।”
गुड्डु भैया ने सरायपाली विधानसभा क्षेत्र की जनता के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी से भगवान महावीर के ‘जियो और जीने दो’ के मूलमंत्र को अपने जीवन में आत्मसात करने की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान महावीर की शिक्षाएं हमें सर्वजन हिताय और जीव मात्र के कल्याण हेतु कार्य करने की ऊर्जा प्रदान करती हैं।





