भारत के इस राज्य में मिला सोने का भंडार जल्द शुरू होगा खनन मंत्री ने किया कंफर्म

 भारत के इस राज्य में मिला सोने का भंडार जल्द शुरू होगा खनन मंत्री ने किया कंफर्म

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

++++++++++++++++++++++++++++++++++++

 

ओडिशा के देवगढ़ और केन्दुझर जिलों में लगभग 1996 किलोग्राम सोने का भंडार मिला है। राज्य के मंत्री बिभूति भूषण जेना ने विधानसभा में बताया कि देवगढ़ के आदाश क्षेत्र में 1685 किलो और केन्दुझर के गोपुर क्षेत्र में 311.07 किलो सोना मिला है। सरकार इन भंडारों के दोहन के लिए आवश्यक कदम उठाएगी यदि यह आर्थिक रूप से व्यावहारिक पाया जाता है।

 

भुवनेश्वर। ओडिशा के देवगढ़ और केंदुझर जिलों में करीब 1,996 किलो सोने का भंडार मिला है। यह जानकारी राज्य के मंत्री बिभूति भूषण जेना ने विधानसभा में दी है।

मंत्री ने कहा है कि लगभग 1,685 किलो सोना देवगढ़ के आदाश क्षेत्र में और 311.07 किलो सोना केंदुझर के गोपुर क्षेत्र में पाया गया है। इस संबंध में इस्पात एवं खनन मंत्री जेना ने बीजद विधायक अश्विनी पात्रा के प्रश्न का लिखित उत्तर देते हुए जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आदाश क्षेत्र में सर्वेक्षण का कार्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग (जीएसआई) ने किया, जबकि गोपुर क्षेत्र का सर्वेक्षण जीएसआई ने राज्य के खनन एवं भूविज्ञान निदेशालय के सहयोग से किया।

मंत्री जेना ने कहा कि ओडिशा सरकार इन सोने के भंडारों के दोहन के लिए आवश्यक कदम उठाएगी, यदि यह आर्थिक और भूगर्भीय दृष्टि से व्यावहारिक पाया जाता है।