हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में करंट लगने की अफवाह… और मच गई श्रद्धालुओं में भगदड़, 6 की मौत
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
++++++++++++++++++++++++++++++++++
मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं. हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और राहत-बचाव का कार्य शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि ये हादसा सीढ़ियों में करंट उतरने की वजह से हुआ है. हालांकि, गढ़वाल के डीसी ने करंट वाली बात को खारिज कर दिया है.
उत्तराखंड।उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह भारी भीड़ जमा होने भगदड़ मच गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और 29 लोग जख्मी हो गए. इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्रशासन का कहना है कि मंदिर के मुख्य मार्ग पर काफी भीड़ जमा हो गई थी, जिसके कारण भगदड़ मच गई. वहीं एक चश्मदीद ने बताया कि मंदिर परिसर में सीढ़ियों में करंट लगने की अफवाह के बाद श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई.









