हिमाचल में मंडी के सरकाघाट में खाई में गिरी HRTC बस, पांच की मौत, 23 घायल नेरचौक व हमीरपुर रेफर

 हिमाचल में मंडी के सरकाघाट में खाई में गिरी HRTC बस, पांच की मौत, 23 घायल नेरचौक व हमीरपुर रेफर

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी

***************************************

 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में वीरवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। सरकाघाट उपमंडल के मसेरन क्षेत्र में हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक किशोर सहित पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 23 यात्री घायल हो गए।

 

 

सरकाघाट (मंडी)।  हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में गुरुवार सुबह बड़ा बस हादसा हुआ है। सरकाघाट उपमंडल के मसेरन क्षेत्र में आज सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक किशोर सहित 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में तीन महिलाएं व एक किशोर और एक पुरुष बताया जा रहा है।

 

घायलों को सिविल अस्पताल सरकाघाट से मेडिकल कालेज नेरचौक मंडी और मेडिकल कालेज हमीरपुर के लिए रेफर किया गया है। बताया जा रहा है घायलों में जिला मंडी सहित हमीरपुर के लोग भी हैं।

 

मोड़ पर चालक ने खो दिया नियंत्रण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस मसेरन से सरकाघाट की ओर आ रही थी और जैसे ही वह एक तीखे मोड़ पर पहुंची, चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। बस सीधी नीचे खाई में लुढ़क गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। कुछ ही देर में प्रशासन और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं।

सिविल अस्पताल सरकाघाट में उपचाराधीन घायल

एंबुलेंस सेवाएं भी तुरंत सक्रिय हो गईं, जिनमें 108 सेवा की कई गाड़ियां शामिल थीं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल सरकाघाट लाया गया है। हादसे की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

जांच के बाद ही पता चल पाएगा हादसे का कारण

एसडीएम सरकाघाट और डीएसपी सरकाघाट ने घटनास्थल का दौरा किया और हादसे के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। दोनों अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया व जरूरी निर्देश दिए। हादसे का कारण क्या रहा है, इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

 

सरकाघाट के मसेरन में चालक तीखे मोड़ पर गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे खाई जा गिरी। बस सड़क से कई सौ फीट से ज्यादा नीचे खाई में जा पहुंची। हादसा काफी खतरनाक रहा व बस में सवार सभी लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें से कुछ की मौत हो गई है।