एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद में क्रैश हुआ. विमान में 238 यात्री सवार थे. इंजन में तकनीकी खराबी हादसे का कारण बनी

 एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद में क्रैश हुआ. विमान में 238 यात्री सवार थे. इंजन में तकनीकी खराबी हादसे का कारण बनी

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी ++++++++++++++++++++++++++++++++++

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का विमान टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 238 लोग सवार थे. इंजन में तकनीकी खराबी हादसे का कारण बनी.

अहमदाबाद।अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब एयर इंडिया का एक विमान टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ. विमान में 238 लोगों के सवार थे. यह विमान अहमदाबाद से लंदन की उड़ान पर था. मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बचाव और राहत कार्य में लगी हैं. यह हादसा अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में हुआ है. सभी आपात सेवाओं को बचाव और राहत कार्य में लगा दिया गया है. हादसे के बाद पूरे इलाके में हर तरह धुंआ ही धुंआ छाया रहा. आसमान काले धुंए से ढका हुआ था. हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है इसकी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.


बिल्डिंग से टकराया विमान
अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, 238 यात्री थे सवार
अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, 238 यात्री थे सवार.
सीआईएसएफ के मुताबिक विमान टेकऑफ करने के बाद शहर के एक रिहायशी इलाके में एक बिल्डिंग से टकरा गया और फिर उसमें भीषण आग लग गई. इस कारण आसमान में हर तरफ धुंआ ही धुंआ ही फैल गया.
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हादसे के बाद युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. इस दिल दहला देने वाली घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
12 क्रू मेंबर

रिपोर्ट के मुताबिक इस विमान में कुल 220 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे. यह विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर था. यह लंबी दूरी के अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए यह एक शानदार विमान है.

हादसे की वजह
इस हादसे के पीछे दो वजह बताई जा रही है. पहली वजह विमान के इंजन में खराबी की है दूसरी वजह विमान के पिछले हिस्से के टकराने की.

 

विमान में कितने लोग हो सकते हैं सवाल
रिपोर्ट के मुताबिक इस विमान में कुल 250 से ज्यादा सीटें होती है. इसमें 238 सीटें इकोनॉमी क्लास की और 14 सीटें बिजनेस क्लास की बताई जा रही है. इसके अलावा क्रू मेंबर्स की एक बड़ी टीम भी इसमें थी.