हैदराबाद में चारमीनार के पास एक इमारत में आग लगने से 8 बच्चों समेत 17 की मौत
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार
**************************************
हैदराबाद के चारमिनार के पास स्थित एक इमारत में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हुई है जिसमें 8 बच्चे भी शामिल हैं। हैदराबाद के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने घटनास्थल का दौरा किया है और दिशा-निर्देश दिए हैं।
हैदराबाद। हैदराबाद के चारमिनार के पास गुलजार हाउस की एक इमारत में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने घटना को लेकर वरिष्ठ अधिकारियो को इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए हैं।
17 people have lost their lives in the fire incident that broke out in a building in Gulzar House near Charminar in Hyderabad earlier today: Telangana Fire Disaster Response Emergency & Civil Defence. pic.twitter.com/AjQGiczzyZ
— ANI (@ANI) May 18, 2025
घटनास्थल पर कई लोग मिले बेहोश
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, सुबह करीब 6.30 बजे उन्हें फोन कॉल के माध्यम से आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे। इस दौरान घटनास्थल पर कई लोग बेहोश पाए गए। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
#WATCH | Hyderabad, Telangana | Union Minister and state BJP chief G Kishan Reddy and Telangana Minister Ponnam Prabhakar reach Gulzar House near Charminar, where a massive fire broke out in a building earlier today. Former MLA from Charminar constituency, AIMIM leader Mumtaz… pic.twitter.com/aLmPRoHbOs
— ANI (@ANI) May 18, 2025
आग लगने की घटना के बाद केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने घटनास्थल का दौरा किया और हादसे की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए हैं।
20 लोग अस्पताल में भर्ती
घटनास्थल पर मौजूद असदुद्दीम ओवैसी की पार्टी AIMIM के एक विधायक ने मीडिया को बताया कि शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार करीब 20 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। सीएमओ की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाने और उचित चिकित्सा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
PM मोदी ने जताया दुख
आग लगने की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा, “हैदराबाद, में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”






