कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा’ की शुरुआत जांजगीर-चांपा से होगी, सचिन पायलट होंगे शामिल,रणनीति तय
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार
***************************************
कांग्रेस 19 मई से संविधान बचाओ यात्रा की शुरुआत करने जा रही है,प्रदेश के दो बड़े शहरों में कार्यक्रम स्थगित होने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जांजगीर चाम्पा जिला से संविधान बचाओ यात्रा की जांजगीर चाम्पा जिला से प्रारम्भ होंगी।
जांजगीर-चांपा।छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस 19 मई से संविधान बचाओ यात्रा की शुरुआत करने जा रही है,प्रदेश के दो बड़े शहरों में कार्यक्रम स्थगित होने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जांजगीर चाम्पा जिला से संविधान बचाओ यात्रा की जांजगीर चाम्पा जिला से प्रारम्भ होंगी,,कार्यक्रम की रूपये रेखा तैयार करने के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी विजय जांगिड़, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के साथ नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत और बिलासपुर संभाग के सभी जिला अध्यक्ष, विधायकों के साथ ख़ास मीटिंग की,और जांजगीर में आयोजित संविधान बचाओ यात्रा में सांसद सचिन पायलेट के आगमन और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चर्चा की, और दिशा निर्देश दिए,
भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद कांग्रेस अब संविधान बचाओ यात्रा निकालने की तैयारी में है,, छत्तीसगढ़ में इस कार्यक्रम की शुरुआत जांजगीर चाम्पा जिला से की जाएगी, कार्यक्रम के लिए स्थल चयन और प्रारम्भिक तैयारी को लेकर विजय जांगिण और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने बिलासपुर,सक्ति, कोरबा और सारंगढ जिला के जिलाध्यक्ष और विधायकों की बैठक लीं, दीपक बैज ने संविधान बचाओ यात्रा के विषय में बताया कि उन्होंने कहा की जांजगीर चाम्पा जिला में प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ यात्रा की शुरुआत होंगी जिसमे सचिन पायलेट के साथ प्रदेश के बड़े नेता शामिल होंगे, कांग्रेस के इस महत्व पूर्ण कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान कि रक्षा करना और लोक तांत्रिक मूल्यों को जन जन तक पंहुचाना है।
पीसीसी अध्यक्ष ने मिडिया से चर्चा करते हुए बताया कि केंद्र और राज्य सरकार ने 2026 में नक्सल मुक्त करने का दावा किया है अभी उस पर कोई बात नहीं कि जाएगी अगर नक्सली सरकार से वार्ता करना चाहती है तो सरकार को तय करना होगा कि वार्ता करें या ना करें, किसकी मध्यस्तता होनी चाहिए इस पर कुछ नहीं कहना है,, अभी भाजपा सरकार बनने के साल भर बाद भी एक अनार सौ बीमार जैसी स्थिति बनी हुई है, कई विभाग को एक एक मंत्री रखे हुए है,, बीजेपी में असमंजस कि स्थिति बनी है और अंधेर नगरी चौपट राजा की स्थिति बनी हुई है,,दीपक बैज ने कहा कि आपरेशन सिंदूर को विराम क्यों दिया गया,
उन्होंने सवाल उठाया कि ये युद्ध आतंकवादी के खिलाफ था या व्यापार के लिए, अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रेमफ़ के आदेश पर युद्ध विराम क्यों हुआ इसका जवाब देश की जानता मोदी जी से जानना चाहती है। क्या अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प विश्व गुरु हो गए है, पहले तो मोदी जी भारत को विश्व गुरु बनाने का दावा करते थे अब वही तय करें कि विश्व गुरु कौन है और युद्ध विराम क्यों किया गया।






