छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान मचाया कहर रायपुर में शेड गिरने से गाड़ियां दबी, इधर सिमगा टोल गेट हुआ धराशायी, और दुर्ग बस स्टैंड में जड़ से उखाड़ कर पेड़ गिरा कार पर कर चकनाचूर,
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार
,:-*:-*:-*:-*:-*:-*:-*:-*:-*:-*:-*:-*:-*:-*:-*:-*:-*
छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान मचाया कहर रायपुर में शेड गिरने से गाड़ियां दबी, इधर सिमगा टोल गेट हुआ धराशायी, और दुर्ग बस स्टैंड में जड़ से उखाड़ कर पेड़ गिरा कार पर कर चकनाचूर,
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज अचानक मौसम का मिजाज बदलने से कई जगहों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई. वहीं कई जगह कुदरती कहर देखने को मिला। राजधानी रायपुर में तेज धूल भरी आंधी चली. करीब 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने से कई जगह पेड़ और होर्डिंग्स गिर गए. हालांकि इन हादसों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

शहर के देवेंद्र नगर में आंधी-तूफान से सड़क पर राहगिरों के लिए बना शेड गिर गया. इसमें कई कार नीचे दब गई. घटना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और लोगों का रेस्क्यू किया गया। वहीं जेसीबी की मदद से टीन शेड हटाने का काम किया जा रहा है. इस दौरान मौके पर पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा भी मौजूद रहे.
सिमगा में गिरा टोल गेट का शेड
तेज आंधी-तूफान की वजह से राजधानी रायपुर के करीब सिमगा टोल गेट का शेड भी गिर गया. राहत की बात रही की किसी के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन यातायात बाधित हुई.
दुर्ग बस स्टैंड के पास कार के ऊपर गिरा पेड़ यातायात बाधित
दुर्ग बस स्टैंड स्थित मेडिकल कंपलेक्स के पास लगा हुआ नीम क पेड़ आंधी से जड़ सहित गिरकर वहां खड़ी कार पर गिर गया जिससे वहां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया गनीमत है। कार चालक दुर्घटना के समय मेडिकल स्टोर पर दवाई लाने गया हुआ था। जिससे बड़ी घटना होने से बच गई।

मौसम में बदलाव के कारण प्रदेश में दिन का तापमान 5 से 10 डिग्री तक गिरा है. इस वजह से गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले 4 दिन के लिए अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया है.





