कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में की जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, 10 जिलों के लिए नामों पर लगाई मुहर

 कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में की जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, 10 जिलों के लिए नामों पर लगाई मुहर

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार

 

इस बारे में जारी प्रेस रिलीज में लिखा गया, ‘माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निम्नलिखित जिला/शहर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से अनुमोदित किया है।’

 

 

रायपुर ।अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी। इस बारे में उन्होंने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए नवनियुक्त किए गए जिला अध्यक्षों के नाम बताए। प्रेस रिलीज में बताया गया कि, माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निम्नलिखित जिला/शहर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से अनुमोदित किया है।

 

 

नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष

बालोद- चंद्रेश हिरवानी

 

 

दुर्ग ग्रामीण- राकेश ठाकुर

 

नारायणपुर- बिसेल नाग

 

कोंडागांव- बुधराम नेताम

 

कोरबा शहर- नाथूलाल यादव

 

कोरबा ग्रामीण- मनोज चौहान

 

बलौदा बाजार- सुमित्रा घृतलहरे

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़- ताराचंद देवांगन

 

सरगुजा में बालकृष्ण पाठक

 

बलरामपुर- कृष्णा प्रताप सिंह

 

बेमेतरा- आशीष छाबड़ा