छत्तीसगढ़ में धान खरीदी अंतर राशि कब मिलेगी, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिया बड़ा बयान –
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
छत्तीसगढ़ में 31 जनवरी आज धान खरीदी का आखिरी दिन है.
रायपुर : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में किसानों ने बड़े उत्साह के साथ धान बेचा है. किसानों को बहुत जल्द कृषक उन्नति योजना की राशि उनके खाते में मिलेगी.जल्द ट्रांसफर की जाएगी अंतर की राशि : डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने धान खरीदी को लेकर स्पष्ट कर दिया है. किसानों को टोकन कटवाने का अवसर भी दिया है. जिन किसानों के टोकन कटे हैं, उनसे धान खरीदा जाएगा. धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था की गई.
धान खरीदी का 31 जनवरी को अंतिम दिन है.
केलकुलेशन के बाद सभी किसानों के खाते में अंतर की राशि ट्रांसफर की जाएगी : अरुण साव डिप्टी सीएम25 लाख से ज्यादा किसानों ने बेचा धान : छत्तीसगढ़ में करीब 25 लाख 21 हजार से ज्यादा किसानों ने धान बेचा है. किसानों से समर्थन मूल्य पर 2300 रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीदी केंद्र सरकार के द्वारा की जा रही है, जबकि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी कर रही है. धान खरीदी के बाद किसानों को अंतर की राशि 800 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से दी जाएगी.धान खरीदी का आखिरी दिन : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आज आखिरी दिन है. किसान 146 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान बेच चुके हैं. छत्तीसगढ़ सरकार ने इस बार 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है. राज्य में 2739 उपार्जन केंद्र धान खरीदी के लिए बनाए गए.





