अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई आज हाई कोर्ट के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
दिल्ली शराब नीति मामले में हुई है केजरीवाल की गिरफ्तारी
अभी ईडी की कस्टडी में हैं केजरीवाल
कस्टडी में रहते हुए ही आदेश जारी कर रहे केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से हंगामा जारी है। आम आदमी पार्टी (AAP) जहां अपने सर्वोच्च नेता की गिरफ्तारी का विरोध कर रही है, वहीं भाजपा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा मांग रही है।


इस बीच, बुधवार का दिन अहम होने जा रही है। दिल्ली हाई कोर्ट केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगी।

याचिका में गिरफ्तारी और उसके बाद रिमांड को ‘अवैध’ बताता हुए केजरीवाल की तत्काल रिहाई की मांग की गई है। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की कोर्ट में सुनवाई होगी।

CM की गिरफ्तारी के बाद विधानसभा का पहला सत्र आज
शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आज पहली बार दिल्ली विधानसभा की बैठक होगी। केजरीवाल को 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया गया है। सरकार द्वारा संचालित मोहल्ला क्लीनिकों में मुफ्त दवाओं और पैथोलॉजिकल परीक्षणों की उपलब्धता की मांग करते हुए लॉक-अप से जारी किया गया केजरीवाल का दूसरा आदेश फोकस में होगा।

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आमने-सामने भाजपा और आप
इससे पहले मंगलवार को आम आदमी पार्टी और भाजपा ने केजरीवाल के मुद्दे पर हंगामा किया। आम आदमी पार्टी ने जहां गिरफ्तारी का विरोध करते हुए पीएम आवास का घेराव करने की कोशिश की, वहीं भाजपा ने मांग की कि केजरीवाल को इस्तीफा दे देना चाहिए।

जर्मनी के बाद अमेरिका ने भी उठाया केजरीवाल की गिरफ्तारी का मुद्दा
जर्मनी के बाद अमेरिका ने भी केजरीवाल की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया है। अमेरिका ने कहा कि वह केजरीवाल की गिरफ्तारी की खबरों पर करीब से नजर रख रहा है और निष्पक्ष कानूनी प्रक्रिया का पक्षधर है। इस मामले में जर्मनी की प्रतिक्रिया पर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था।
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई आज
हाई कोर्ट के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।






