मध्य प्रदेश के शिवपुरी में राहुल ने कहा धर्म को धर्म से, जाति को जाति से बांटा जा रहा है

 मध्य प्रदेश के शिवपुरी में राहुल ने कहा धर्म को धर्म से, जाति को जाति से बांटा जा रहा है

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

बाबू क्वाटर से झांसी तिराहा तक होगा राहुल गांधी का रोड शो

आदिवासी संवाद और बदरवास में रात्रि विश्राम नहीं होगा

माधवचौक पर जनता को संबोधित करेंगे

 

 

एमपी शिवपुरी । शिवपुरी में रोड शो के दौरान संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वर्तमान में देश में धर्म को धर्म से और जाति को जाति से बांटा जा रहा है। यह देश मोहब्बत का है। मोहब्बत फैलती है और अन्याय को फैलाया जाता है। अन्याय से अदानी का नहीं आपका नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि देश के बजट में जो करोड़ों अरबों रुपया आता है, वो आसमान से टपकता है क्या। जीएसटी से आता है। जीएसटी का डिजाइन ऐसा है कि जितना अमीर आदमी है, उसे जीएसटी से उतना फायदा होता है और गरीब को उतना नुकसान हैं।

 

राहुल गांधी शिवपुरी पहुंच चुके हैं। अब शहर में उनका रोड शो शुरू हो गया है। न्याय यात्रा में कांग्रेसियों की भीड़ बढ़ गई है। साथ ही न्याय यात्रा ने शहर में भी प्रवेश कर लिया है। अब सभी रोड के शुरुआती प्वाईंट पर पहुंच रहे हैं। जिससे वहां से रोड शो शुरू हो सके।

 

200 बड़ी कंपनियों के मालिकों की लिस्ट निकाल लो और उसमें देख लो तो 75 प्रतिशत नहीं दिखेंगे। जो अस्पताल हैं उसमें आपके कितने हैं।

 

शिवपुरी में राहुल गांधी ने रोड शो के बाद सभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले मोदी जी कहते थे कि मैं ओबीसी हूं। अब कहते हैं की ओबीसी तो देश मे हैं ही नहीं। देश में केवल गरीब हैं और अमीर हैं। देश का एक्सरे (जातिगत गणना) नहीं हुआ। मान लेते हैं 50 प्रतिशत ओबीसी, 15 प्रतिशत दलित और 9 परसेंट आदिवासी हैं। करीब 75 प्रतिशत आबादी इनकी है। इसमें माइनोरिटी की बात नहीं की। यह 75 परसेंट जीएसटी देता है। इसमें गरीब तबके के लोग जोड़ दें तो यह 90 परसेंट हो गए। लेकिन मीडिया के मालिकों की लिस्ट निकलोगे तो 90 परसेंट में से एक नाम ओबीसी, दलित या गरीब कास्ट का नहीं मिलेगा।

 

सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का है

राहुल गांधी ने कहा कि देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का है। दूसरे नंबर पर महंगाई और तीसरे पर भ्रष्टाचार है। मीडिया पर 24 घंटे अंबानीजी की शादी पर क्यों बात चल रही है। टीवी देखो तो बॉलीवुड स्टार दिखेंगे। आपके मुद्दे नहीं दिखेंगे। आपका मीडिया पर कंट्रोल नहीं है। 15 से 20 लोग की लिस्ट है। मीडिया मजदूर, किसानों, दलितों का नहीं है, अरबपतियों का है। 200 बड़ी कंपनियों के मालिकों की लिस्ट निकाल लो और उसमें देख लो तो 75 प्रतिशत नहीं दिखेंगे। जो अस्पताल हैं उसमें आपके कितने हैं। आप लोग हो कहां हो। मनरेगा की लिस्ट निकालो तो कांट्रेक्ट लेबर लिस्ट निकालो, इसमें आप मिल जाएंगे। सब रास्ते बंद कर दिए। आर्मी को अग्निवीर बना दिया। पब्लिक सेक्टर को प्राइवेट कर दिया।

 

सभी रास्ते बंद हो गए हैं

राहुल ने कहा कि अब आप सरकारी नौकरी की तैयारी करोगे। 2-3 साल तैयारी करोगे। पेन पेपर आपके सामने होगा। एक घंटा पहले आपको अपने मोबाइल पर कोई अमीर स्टूडेंट पेपर दिखा देगा। तुमने पढ़ाई की उसने पेपर खरीद लिया। कहानी यहां नहीं रुकती, कहेंगे आपका पेपर लीक हो गया भर्ती रुक गई और ये रास्ता भी बंद हो गया। आपकी जेब से पैसा निकलकर अदानीजी के जेब में जाता है। अभी तो शुरुआत हुई है। आपकी जमीन छीनी जाएगी। बच्चों को रोजगार नहीं मिलेगा। बच्चे 7-8 घंटे मोबाइल देखेंगे और अदानीजी का बच्चा पैसे गिनेगा। आप कहेंगे राहुल गांधी ने प्रोब्लम बताई पर सॉल्यूशन नहीं दिया। 90 ब्यूरोक्रेट में 3 ओबीसी, एक आदिवासी, एक दलित है। ये बजट बनाते हैं। बजट बनता है तो 100 रूपये में से 6 रूपये का निर्णय आप लेते हो।

 

राहुल ने कहा मैं बताता हूं रास्ता

राहुल गांधी ने कहा कि मैं रास्ता बताता हूं। इसका रास्ता जाति जनगणना है। इसमें दो कदम हैं, पहला गिनती है कि कितने पिछड़े आदिवासी और जनरल कास्ट हैं। दूसरा कदम है आर्थिक सर्वे है। गरीब जनरल कास्ट के व्यक्ति को पता चल जाएगा की 2 परसेंट के पास लाखों करोड़ हैं, हमारे पास कुछ नहीं। पिछड़ों को पता चल जाएगा हिंदुस्तान की किसी संस्था में हमारे लोग नहीं हैं। यह पता चल जाएगा की ये चांद हजार लोग हैं जो जीएसटी का पूरा लाभ उठा रहे। यह पता चलेगा तो आप अपने हक के लिए खड़े होगे।

 

मोदीजी कहते हैं मनरेगा खराब योजना है

राहुल गांधी ने कहा कि गरीबों को एक साल के मनरेगा का बजट 65000 करोड़ है। 10 साल में मोदी ने 20- 25 लोगों ज्यादा से ज्यादा 50 लोगों का 16 लाख करोड़ माफ किया है।इसमें मनरेगा कितने साल चलेगी। इतने में 24 साल मनरेगा चलेगी। जिनके कर्ज माफ हुए हैं उनके नाम अंबानी अदानी है। मोदीजी संसद में खड़े होकर कहते हैं मनरेगा बेकार योजना है, इससे आदत खराब होगी। गरीब को काम का पैसा देते हैं तो आदत खराब हो रही है और जिनका 16 लाख करोड़ माफ कर रहे उनकी आदत खराब नहीं हो रही क्या।

 

पुलिस के लिए आई है अदानी राइफल

राहुल गांधी ने पुलिसवालों से पूछा आपको पता है नई राइफल आई है। अब अदानी वाली राइफल है। वो इजराइल की एक कंपनी है, उसकी राइफल ली और अदानी जी ने कह दिया हम बना रहे। अब सारे सैनिकों पुलिस पर अदानी राइफल जाएगी। कल हम पूछेंगे की गोली, जैकेट बूट कहां से आया तो अदानी कहेंगे देंगे। जॉब मिली इजराइल को, मॉल बिका चीन का और नुकसान हुआ देश के युवाओं का।

 

कांग्रेस का काम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलना है

राहुल ने कहा कि लोग कहते हैं कांग्रेस की क्या विचारधारा है। मै बताता हूं नफरत के बाजार में मोहोब्बत की दुकान खोलना है। अधर्म को हटाना है।

 

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को शिवपुरी से आज राहुल गांधी के आने बाद शुरू होनी है। हालांकि पहले राहुल गांधी को हेलीकाप्टर से शिवपुरी पहुंचना था और उन्हें करीब साढ़े आठ बजे आना था। लेकिन राहुल गांधी के आने के शेड्यूल में बदलाव हुआ है। अब राहुल गांधी हेलीकाप्टर से नहीं बल्कि सड़क मार्ग से आएंगे। अब राहुल गांधी सुबह 10 बजे ग्वालियर पहुंचेगे और इसके बाद शिवपुरी में रोड शो करेंगे और संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा आगे बढ़ जाएगी। राहुल गांधी ने यहां आने से पहले एक्‍स पर फ‍िर सरकार पर न‍िशाना साधा है।

 

देश के युवाओं एक बात नोट कर लो!

 

नरेंद्र मोदी की नीयत ही रोज़गार देने की नहीं है। नए पद निकालना तो दूर वह केंद्र सरकार के खाली पड़े पदों पर भी कुंडली मार कर बैठे हैं।

 

अगर संसद में पेश किए गए केंद्र सरकार के आंकड़ों को ही मानें तो 78 विभागों में 9 लाख 64 हज़ार पद खाली हैं।…

 

 

 

राहुल गांधी की भारत जोड़ाे न्याय यात्रा 3 मार्च को शिवपुरी आने वाली थी, लेकिन पटना में रैली के कारण यात्रा को एक दिन का विश्राम दे दिया गया। अब राहुल गांधी आज सोमवार को शिवपुरी आएंगे। वे हेलीकाप्टर से शिवपुरी पहुंचेंगे और बाबू क्वाटर से उनका रोड शो शुरू होगा जो झांसी तिराहा तक चलेगा।

 

माधवचौक पर राहुल गांधी जनता को संबोधित करेंगे। पूर्व में यात्रा के तय कार्यक्रम के अनुसार आदिवासियों से संवाद और सतनवाड़ा में पत्रकार वार्ता भी थी, लेकिन इसे निरस्त कर दिया गया है। राहुल गांधी अब शिवपुरी के बदरवास में रात्रि विश्राम भी नहीं करेंगे।

 

राहुल गांधी का रोड शो करीब 40 मिनट का होगा। इस दौरान सुरक्षा कारणों से कोई भी उन्हें फूल माला नहीं पहनाएगा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी को सूत की माला देने को कहा है।

 

यह रहेगी यातायात व्यवस्था

 

ग्वालियर से आने वाला यातायात ग्वालियर बाइपास से पोहरी चौराहा की ओर, गुना नाका से शहर की ओर आने वाले यातायात को पोहरी चौराहा एवं फतहेपुर रोड की ओर पोहरी रोड से अंदर शहर की ओर आने वाला यातायात अग्रसेन चौराहा से अस्पताल की ओर, अस्पताल चौराहा की ओर से आने वाला यातायात गांधी चौक से मिर्ची बाजार की ओर, दो बत्ती चौराहा से आने वाला नीलगर चौराहा की ओर, फिजीकल थाने की तरफ से आने वाला विष्णु मंदिर की ओर डावयर्ट किया जाएगा।

 

ग्वालियर नाका से झांसी तिराहा के मध्य थीम रोड पर सभी प्रकारा का यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

 

करई फोर लाइन तिराहा से सभी प्रकार के भारी वाहन पडोरा की ओर डायवर्टेट रहेंगे।

 

करबला से हवाई पट्टी की ओर आने वाला यातायात एवं आइटीआइ तिराहा से हवाई पट्टी की ओर आने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

 

स्कूल बसें वीआइपी व्यवस्था सुबह 08.00 से 10.00 के मध्य डायवर्जन के अनुरूप विद्यार्थियों का आगमन सुनिश्चित करेंगी।

 

इस दौरान पूर्व में जारी डायवर्जन प्लान के अनुसार समस्त भारी वाहन नोहरीकलां पुल से डायवर्टेट रहेंगे।