एयर इंडिया प्लेन क्रैश से हाहाकार, अहमदाबाद में बिछीं लाशें, अबतक 133 की मौत

 एयर इंडिया प्लेन क्रैश से हाहाकार, अहमदाबाद में बिछीं लाशें, अबतक 133 की मौत

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी

++++++++++++++++++++++++++++++++++

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया. इस प्लेन क्रैश में अब तक 133 लोगों की मौत हो चुकी है. कुल 242 यात्री सवार थे.

 

 

 

अहमदाबाद । गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया. 12 जून 2025 को एयर इंडिया का प्लेन जब अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ कर रहा था, तभी वह अहमदाबाद के मेघानी नगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान क्रैश होने के बाद हर तरफ अफरा-तफरी मच गई. राहत-बचाव का कार्य जारी है. दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गई हैं. यह हादसा इतना बड़ा था कि एयर इंडिया का विमान आग का शोला बन गई. इस प्लेन में 242 यात्री सवार थे. अब तक 133 यात्रियों की मौत हो चुकी है. एयर इंडिया की यह फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी. विमान का पिछला हिस्सा किसी चीज से टकराया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ. विमान में भयंकर आग लग गई है. सब धुआं-धुआं हो गया है. इस विमान हादसे में कई के मारे जाने की आशंका है.