देश में 20 प्रतिशत बढ़ी अमीरों की संख्या, देखिए किस नंबर पर आते हैं शाहरुख खान
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
नई दिल्ली: भारत देश में अरबपतियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हरुन रिच लिस्ट 2024 में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, सहित देश के अन्य राज्यों के बड़े उद्योगपतियों के साथ बॉलीवुड सितारों को भी अमीरों की लिस्ट में शामिल किया गया है।
2024 में जारी हुई हरुन रिच लिस्ट के अनुसार भारत में बीते एक वर्ष में लगभग 20% से अधिक अरबपतियों की संख्या बढ़ी है। आने वाले समय में इस लिस्ट में अरबपतियों की संख्या में और भी बढ़ोतरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
इस लिस्ट में सबसे अधिक संपत्ति के रूप में प्रथम स्थान गौतम अडानी को दिया गया है। हालांकि पिछले वर्ष हिडेनबर्ग की रिपोर्ट जारी होने के बाद अडानी ग्रुप की संपत्ति में काफी गिरावट दर्ज की गई थी।
हरुन इंडिया रिच लिस्ट में इस बार 75 अरबपतियों की हुई बढ़ोतरी
हरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 में भारत के 334 अमीरों को शामिल किया गया है। इस लिस्ट में इस बार 75 नए अरबपतियों को जगह मिली है।
इस लिस्ट के अनुसार गौतम अडानी 11,61,800 करोड रुपए के साथ प्रथम स्थान पर और मुकेश अंबानी 10,14,700 करोड रुपए के साथ दूसरे स्थान पर और शिव नाडर 314,000 करोड़ रुपए के साथ तीसरे स्थान पर दिखाए गए हैं।
इसके अलावा साइरस पूनावाला 289,900 करोड़ रुपए के साथ चौथे स्थान पर और दिलीप सिंघवी 249,900 करोड़ रुपए के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
शाहरुख खान को हरून इंडिया रिच लिस्ट में मिला 58वां स्थान
हरुन रिच लिस्ट में इस बार कुल 334 अमीरों को शामिल किया गया है। इस लिस्ट में कुमार मंगलम बिड़ला 235,200 करोड़ रुपए के साथ छठे स्थान पर, गोपीचंद हिंदुजा 192,700 करोड रुपए के साथ सातवें स्थान पर, राधा कृष्ण दमानी 190,900 करोड रुपए के साथ आठवें स्थान पर, अजीम प्रेमजी 190,700 करोड़ रुपए के साथ नोवें स्थान पर और नीरज बजाज 162,800 करोड रुपए के साथ दसवें स्थान पर जगह बनाई है।
इस लिस्ट में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को भी जगह मिली है। शाहरुख खान हरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 के अनुसार 7,300 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ 58वें स्थान पर रहे। इस लिस्ट में 75 नए अरबपतियों का इजाफा हुआ है।





