इंस्टाग्राम मे रील देख गैंगस्टर बनाने कर्नाटक से इंदौर आ गई 14 साल की लड़की, पुलिस ने पकड़ा तो यह कहा

 इंस्टाग्राम मे रील देख गैंगस्टर बनाने कर्नाटक से इंदौर आ गई 14 साल की लड़की, पुलिस ने पकड़ा तो यह कहा

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

क्राइम ब्रांच से बोली लड़की- दुर्लभ कश्यप की हत्या का बदला लूंगी। बदमाशों की गैंग से जुड़ना चाहती थी।

 

 

एम पी इंदौर। 14 साल की लड़की गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप से इतनी प्रभावित हुई कि घर छोड़कर इंदौर आ गई। वह बाणगंगा क्षेत्र के गणेश नगर में किराए से कमरा लेकर रहने भी लगी। शनिवार दोपहर क्राइम ब्रांच पहुंची तो पुलिसवालों से बहस की और कहा कि वह दुर्लभ कश्यप की हत्या का बदला लेगी। जिसने दुर्लभ की हत्या की, उसे गोली मार देगी।

लड़की के लापता होने पर कर्नाटक के चित्रदुर्ग महिला थाना में अपहरण का प्रकरण दर्ज हुआ था। चित्रदुर्ग थाना पुलिस ने उसकी सूचना देने पर इनाम देने की घोषणा भी करवा दी थी। साइबर सेल ने इंटरनेट मीडिया की जांच की तो पता चला कि लड़की इंस्टाग्राम पर इंदौर के अक्कू दुबे की दोस्त है। अक्कू बाणगंगा, हीरानगर थाना क्षेत्र का कुख्यात गुंडा है। गैंगवार के कारण उसने अनिल दीक्षित की हत्या भी की है।

 

बदमाशों की गैंग से जुड़ने की इच्छा जताई

अक्कू की इंस्टाग्राम पर अलग-अलग नामों से आइडी बनी है। दुर्लभ कश्यप का फालोअर अक्कू दुर्लभ की रील बनाकर डालता है। लड़की उसकी रील से प्रभावित हुई और दोस्ती कर ली। अक्कू ने बताया कि वह गैंग आपरेट करता है।

लड़की ने भी गैंग से जुड़ने की इच्छा जताई और कहा कि जिसने दुर्लभ की हत्या की, उसे वह गोली मारेगी। पिछले सप्ताह वह ट्रेन से इंदौर आ गई। अक्कू ने ही उसे गणेश नगर के एक कमरे में रुकवाया। पुलिस ने अक्कू की तलाश की लेकिन वह गुजरात भाग गया।

मिशन गौ माता दुर्ग से दिल्ली पदयात्रा