पटना में महागठबंधन की जन विश्वास रैली, तेजस्वी यादव ने नीतीश पर साधा निशाना

 पटना में महागठबंधन की जन विश्वास रैली, तेजस्वी यादव ने नीतीश पर साधा निशाना

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

पटना के गांधी मैदान में हो रही जनसभा

अपना यात्रा बीच में छोड़ पटना पहुंचे राहुल गांधी

मोदी के खिलाफ विपक्षी एकता के संदेश दिया जाएगा

 

पटना। लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन की पहली बड़ी रैली रविवार को पटना में हो रही है। तेजस्वी यादव की जन विश्वास रैली पटना के गांधी मैदान पहुंची है, जिसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव हिस्सा ले रहे हैं।

 

तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। कहा- कुछ लोग लालच में घुटने टेक देते हैं। हमने नौकरियां दी हैं। हमने विकास किया है। आरजेडी का मतलब- राइट है, जॉब है और डेवलपमेंट है। यह बात मोदी जी को समझना होगी। केवल जुमलेबाजी से कुछ नहीं होगा।