रेलवे कर्मचारियों के लिए खशखबरी दिवाली से पहले केंद्र सरकार का तोहफा, 1866 करोड़ रुपये के बोनस का किया एलान
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
++++++++++++++++++++++++++++++++++
भारत सरकार ने बुधवार को अहम फैसला लेते हुए रेलवे के ग्रुप C और ग्रुप D कर्मचारियों को इस साल 78 दिनों का बोनस देने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले से करीब ग्यारह लाख पचास हजार रेलवे कर्मचारियों को फायदा होगा।
नई दिल्ली। भारत सरकार ने बुधवार को अहम फैसला लेते हुए रेलवे के ग्रुप C और ग्रुप D कर्मचारियों को इस साल 78 दिनों का बोनस देने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले से करीब ग्यारह लाख पचास हजार रेलवे कर्मचारियों को फायदा होगा।
बोनस की राशि सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में जाएगी। कैबिनेट ने कुल 94,916 करोड़ रुपयों का आवंटन किया है। इस फैसले के तहत 10.91 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के उत्पादकता से जुड़े बोनस के तौर पर 1865.68 करोड़ रुपये के भुगतान को मंजूरी दी गई।










