टल गया एक और विमान हादसा, एअर इंडिया की दिल्ली-पुणे फ्लाइट से टकराया पक्षी; रिटर्न जर्नी कैंसिल
Passenger flights parked at Indira Gandhi International airport are seen during a government-imposed nationwide lockdown as a preventive measure against the COVID-19 coronavirus, in New Delhi on May 8, 2020. – Around 1,000 Indians were scheduled to arrive in India on May 8 from Dhaka, Singapore, Riyadh, Manama and Dubai. (Photo by Prakash SINGH / AFP)
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी
+++++++++++++++++++++++++++++++++++
दिल्ली से पुणे जा रही एअर इंडिया की उड़ान से 20 जून 2025 को एक पक्षी टकरा गया। इस घटना के कारण विमान की वापसी यात्रा रद्द कर दी गई। विमान की जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
मुंबई, । दिल्ली से पुणे जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट से शुक्रवार (20 जून, 2025) को एक पक्षी टकरा गया, जिसके बाद फ्लाइट की रिटर्न जर्नी कैंसिल करनी पड़ी। एअरलाइन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और पक्षी के टकराने का पता पुणे में उतरने के बाद चला।
एअर इंडिया का कहना है कि फिलहाल विमान को रोक दिया गया है और इंजीनियरिंग की टीम इसकी गहन जांच कर रही है। बयान में कहा गया, “पुणे से दिल्ली के लिए 20 जून को निर्धारित उड़ान संख्या AI2470 को पक्षी टकराने की वजह से रद्द कर दिया गया है। इसका पता विमान के पुणे में सुरक्षित लैंडिंग के बाद चला।”
यात्रियों के रुकने की व्यवस्था कर रही एअर इंडिया
एअरलाइन ने यह भी कहा कि वह फंसे हुए यात्रियों के लिए रहने की व्यवस्था के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाएं कर रही है। एयरलाइन ने कहा कि कैंसिलेशन या कॉम्प्लीमेंट्री रिशेड्यूलिंग पर यात्रियों को रिफंड की पेशकश भी की जा रही है, अगर वो इसका विकल्प चुनते हैं। साथ ही, यात्रियों को दिल्ली ले जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।





