जम्मू-कश्मीर: सीजफायर के बाद शोपियां में सेना की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर में लश्कर के तीन आतंकी ढेर

 जम्मू-कश्मीर: सीजफायर के बाद शोपियां में सेना की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर में लश्कर के तीन आतंकी ढेर

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

**************************************

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में शुकरू केलर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने जंगल में कई आतंकियों को घेर लिया। इस मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी है।

 

 

श्रीनगर।: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने जंगल में कई आतंकियों को घेर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार इस एनकाउंटर में तीन आतंकी मारे गए हैं। इन आतंकियों का संबंध लश्कर-ए-तैयबा से था।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के शुकरू केलर इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों ने वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मौजूदा समय में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है।

हमले में जान गंवाने वाले लोगों को सरकारी नौकरी

वहीं, मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने सोमवार को पुंछ में कहा कि पाकिस्तान की गोलाबारी में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार के एक सदस्य को एसआरओ के तहत सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके साथ सामुदायिक बंकर बनाने के लिए सरकार जल्द एक प्रस्ताव लाएगी, ताकि भविष्य होने वाली गोलाबारी से मानवीय क्षति से बचा जा सके।

जलशक्ति मंत्री जावेद राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पुंछ में गोलाबारी से पीड़ितों से मुलाकात की है। इसके अलावा सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की है। इस दौरान पीड़ितों के पुनर्वास के विभिन्न उपायों पर चर्चा हुई है।

गोलाबारी में जो लोग मारे गए हैं, उनके परिवार के किसी एक पात्र सदस्य को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी भी दिए जाने का विचार है। इस विषय में जल्द ही प्रदेश कैबिनेट की बैठक में चर्चा होगी।