केंद्रीय कैबिनेट में मोदी सरकार का बड़ा फैसला जाति जनगणना पर लगी मुहर,
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें जातीय जनगणना को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने जाति जनगणना कराने का फैसला किया है।
नईदिल्ली। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें जातीय जनगणना को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने जाति जनगणना कराने का फैसला किया है। इसको मूल जनगणना के साथ कराया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा जाति जनगणना का विरोध किया है। जाति जनगणना को आजादी के बाद से हुए हर सर्वे से दूर ही रखा गया है। 2010 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लोकसभा को भरोसा दिया था कि जाति जनगणना का मामला कैबिनेट में रखा जाएगा, लेकिन उसके बाद भी कांग्रेस सरकार ने जनगणना सर्वे ही कराया।
#WATCH | Delhi | “Cabinet Committee on Political Affairs has decided today that Caste enumeration should be included in the forthcoming census,” says Union Minister Ashiwini Vaishnaw on Union Cabinet decisions. pic.twitter.com/0FtK0lg9q7
— ANI (@ANI) April 30, 2025
कांग्रेस और उनके इंडी अलायंस पार्टनर ने जाति जनगणना के मामले को राजनीतिक महत्वकांक्षाओं के लिए उपयोग किया। जाति जनगणना केंद्र का मामला है। सरकार ने कैबिनेट की बैठक में तय किया है कि जाति जनगणना को मूल जनगणना में ही शामिल किया जाएगा।





